अखिलेश यादव को नहीं है उत्तराखंड के विकास की जानकारी-दीपक टंडन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 19 नवम्बर। सदस्य खादी ग्रामोद्योग के दीपक टंडन ने सपा अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उत्तराखंड के विकास की जानकारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश का विकास करने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। लगातार विभिन्न जनपदों में उद्योग भी स्थापित किए जा रहे हैं।

राज्य के नौजवानों को नौकरियां भी मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भेदभाव की राजनीति करती है। जात पात के नाम पर लोगों को गुमराह किया जाता है। उत्तराखंड प्रदेश का वासी कभी भी रामपुर तिराहे की घटना को नहीं भूलता हैै। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र की सरकार गंगा को स्वच्छ निर्मल बनाए रखने के लिए अनेकों योजनाएं संचालित कर रही है। गंगा से लाखों करोड़ों लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।

पुष्कर सिंह धामी धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ उत्तराखंड की सुंदरता को बनाए रखने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। अग्निवीर योजना से भी युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार प्राप्त हो रहे हैं। लेकिन अखिलेश यादव अनर्गल बयानबाजी कर भाजपा की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *