सनसनी:- पति ने पत्नी और सास की हत्या कर खुद को मारी गोली

Crime Haridwar News
Spread the love

हरिद्वार, 25 नवंबर। टिहरी विस्थापित कॉलोनी में पति ने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद को भी गोली मार ली। तीनों के लहूलुहान शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, आईपीएस जितेंद्र मेहरा, एसपी क्राइम पंकज गैरोला और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि यह परिवार एक दिन पहले ही दिल्ली से हरिद्वार लौटा था। जानकारी के अनुसार राजीव अरोड़ा ने पहले पत्नी और सास की हत्या की और फिर खुद को भी गोली मार ली।शुरुआती जांच में इसे घरेलू कलह का मामला माना जा रहा है, लेकिन अभी तक हत्या और आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं

पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और परिवार के करीबी लोगों से पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।