विडियो:-भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने किया भगत सिंह चौक के सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


निवृतमान पार्षद अनुज सिंह के प्रस्ताव पर भगतसिंह सिंह चौक का सौन्दर्यकरण शुरू
हरिद्वार, 6 दिसम्बर। गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने भगतसिंह सिंह चौक के सौन्दर्यकरण कार्य का उद्धघाटन किया। इस दोरान निवृतमान पार्षद अनुज सिंह ने बताया कि चौक की दशा बेहद खराब हो रही थी। इसको देखते हुए नगर निगम को भगत सिंह चौक के सौंदर्यकरण का प्रस्ताव भेजा गया था। 25 लाख की लागत से नगर निगम द्वारा चौराहे का सौंदर्यकरण का किया जाएगा। अनुज सिंह ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह ने देश को आजाद कराने में अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।

उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। शहीदों की प्रतिमाएं चौराहों पर लगाई जानी चाहिए। इससे युवा पीढ़ी का भी मार्गदर्शन होता है। कुंवर बाली ने कहा कि पार्षद अनुज सिंह के प्रयासों से भगत सिंह चौक का सौंदर्यकरण हो रहा है। शहीदों की प्रतिमा लगे चौक का सौंदर्यकरण जरूरी है। भगत सिंह चौक मार्ग से 24 घंटे वाहनों की आवाजाही रहती है। व्यस्तम चौक दिव्य भव्य नजर आएगा भाजपा। जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि चौक की दशा सुधारने के अनुज सिंह के प्रयास सराहनीय हैं। सभी को शहीदों का सम्मान करना चाहिए।

इस अवसर पर सुखबीर सिंह, अनूप सिंह, कुंवर बाली, सुजीत पॉल, विक्रम सिंह, कनु शर्मा, नरेन्द्र देशवाल, नाथीराम कश्यप, जितेंद्र नाथ, रविंद्र सिंह मान, ललितेंद्र नाथ, भानु, राहुल, टेकचंद अरोरा, सुभम शर्मा, भानु राठी, मनु शर्मा, पंकज सचदेवा, गौरव चौधरी, प्रभात मिश्रा इंदरजीत सिंह, आदि मौजूद रहे।