सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरायी कार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरियाणा के चार यात्रीयों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
हरिद्वार, 2 जनवरी। देर रात हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में हरियाणा के रेवाड़ी निवासी चार यात्रियों की मौत हो गई। जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज एम्स में चल रहा है। दुर्घटना बहादराबाद थाने के पास शनि देव मंदिर के सामने हुई। रुड़की की ओर से आ रही यात्रियों की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक यात्री घायल हो गया। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि मृतकों के नाम केहर सिंह, आदित्य, मनीष और प्रकाश हैं। जबकि घायल महिपाल को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक फजलुर्रहमान भगवानपुर से 800 सीमेन्ट के बैग भरकर ऋषिकेश में ढालवाला में अम्बुजा सीमेन्ट के गोदाम जा रहा था और सड़क किनारे ट्रक खड़ाकर वाशरूम गया था, तभी रुड़की की और से आ रही तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।