मेयर किरण जैसल ने दिए नाला सफाई कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 3 जुलाई। मेयर किरण जैसल ने नाला सफाई कार्य शीघ्र पूरा किए जाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को शिवमूर्ति क्षेत्र में नाला सफाई कार्य के निरीक्षण के दौरान मेयर किरण जैसल ने निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात शुरू होने से पूर्व सभी नालों की सफाई कार्य को पूरा किया जाए। नालों की तली झाड़ सफाई की जाए। जिससे लोगों को बरसात में जलभराव की समस्या का सामना ना करना पड़े।

मेयर ने व्यापारियों से भी सफाई व्यवस्था में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारी पूरी तत्परता से नालों की सफाई कर रहे हैं। लेकिन प्लास्टिक की बोतल व अन्य कचरा नालों में फेकें जाने से नाले फिर से भर जाते हैं। जिससे बरसात में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

ऐसे में जरूरी है कि जनता और व्यापारी भी नगर निगम का सहयोग करें और नाले या खुले में कचरा न डालें। सभी के सहयोग से ही सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है। इस दौरान निगम कर्मचारी नीरज, नितिन और स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply