सुशील पुंडीर व राज ठाकुर बने भाजपा मध्य हरिद्वार मंडल उपाध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

ब्यूरो


हरिद्वार, 9 जनवरी। आर्य नगर निवासी सुशील पुंडीर एवं खन्ना नगर निवासी राज ठाकुर भाजपा मध्य हरिद्वार मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आर्यनगर चौक पर पार्टी पदाधिकारियों एर्व कार्यकर्ताओं ने सुशील पुंडीर व राज ठाकुर का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकानमाएं देते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों को जन जन तक प्रचारित प्रसारित करें। नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष सुशील पुंडीर एवं राज ठाकुर ने कहा कि भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए पार्टी को मजबूत करेंगे। नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं के साथ मेयर सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।