तमंचा, कारतूस व चाकू समेत दो संदिग्ध दबोचे

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 11 जनवरी। लकसर कोतवाली पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद हुआ है। नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थान से दबोचे गए आमिर पुत्र रियासत निवासी ग्राम मोहम्मदपुर कुन्हारी, लक्सर व सावेज़ पुत्र मेहमूद निवासी कुन्हारी लक्सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।