भाजपा मंडल अध्यक्षों ने किया नवनिर्वाचित मेयर किरण जैसल का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 29 जनवरी। भाजपा मंडल अध्यक्ष तरूण नैय्यर, धीरेंद्र गुप्ता व हीरा बिष्ट ने नवनिर्वाचित मेयर किरण जैसल का बुके देकर स्वागत किया और जीत की शुभकामनाएं दी। मंडल अध्यक्ष तरूण नैय्यर ने कहा कि शहर की जनता ने भाजपा की नीतियों के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए किरण जैसल को प्रचण्ड बहुमत देकर विजयी बनाया। किरण जैसल के नेतृत्व में नगर निगम बोर्ड शहर के विकास में योगदान करेगा। नवनिर्वाचित मेयर किरण जैसल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास व्यक्त किया है। उसका सम्मान करते हुए चुनाव में किए गए सभी वादों को पूरा करेंगी। शहर का विकास करने के साथ नगर निगम की योजनाओं का लाभ जनता को दिलाया जाएगा।