10.05 ग्राम स्मैक समेत तस्कर गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 31 जनवरी। नगर कोतवाली पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। नशा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियांन के तहत चेकिंग के दौरान हिलबाईपास फ्लाईओवर के ऊपर दुर्गानगर छोर के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपी रोशन सिंह उर्फ बांगा पुत्र सोहन मांजी निवासी ग्राम हरली थाना तहसील मानपुर जिला गया बिहार हाल निवासी निकट तीर्थम होटल हरिपुरकला रायवाला देहरादून के कब्जे से पुलिस ने 10.05 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसआई संजीत कंडारी, एएसआई दीपक ध्यानी, कांस्टेबल राहुल धनिक, संदीप रावत शामिल रहे।