दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


प्रधानमंत्री मोदी विकास नीतियों की जीत हुई-तरूण नैयर
हरिद्वार, 9 फरवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत पर भाजपा सप्तऋष्रि मंडल कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर के नेतृत्व में राठी चौक पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीतियों की जीत है और अहंकारी भ्रष्टाचारी अरविंद केजरीवाल के कुशासन से दिल्ली की जनता को मुक्ति मिली है।

पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मंडल महामंत्री देवेश ममगाई ने कहा कि इस जीत ने दिल्ली के देश की विकास यात्रा में शामिल करने का रास्ता खोल दिया है। इस अवसर पर पार्षद आकाश भाटी, भाजपा नेता राजीव भट्ट, विकल राठी, मुकेश पुरी, पार्षद सचिन डबराल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम माकन, वीरेंद्र सेमवाल, निशांत शर्मा, विशाल मूर्ति भट्ट, विकास गुप्ता, राजेश पुरी, मनोज सिरोही आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।