विडियो:-पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने नए भू कानून को बताया ऐतिहासिक फैसला

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


भू कानून से माफिया पर लगेगी नकेल-निशंक
हरिद्वार, 1़9 फरवरी। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए नए भू कानून पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे एक ऐतिहासिक फैसला बताया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि नए भू कानून से भू माफियाओं पर नकेल कसी जाएगी। बाहरी प्रदेशों के लोगों को ठगी से भी निजात मिलेगी। उन्होंने कहा इस कानून से प्रदेश के लोगों में डर भय था वह दूर होगा और जमीनों का संरक्षण प्रदेश हित में होगा। गलत लोगों का प्रवेश बंद होगा।

जरूरतमंद लोग जिला प्रशासन की समीक्षा के उपरांत ही भूमि खरीद सकेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य पर्यावरण की पहली पाठशाला है। देश दुनिया के लोग मां गंगा एवं हिमालय के दर्शन करने के लिए उत्तराखंड पहुंचते हैं। राज्य में नेशनल पार्क है। प्राकृतिक सौंदर्य से राज्य की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य से काफी लगाव रखते हैं। राज्य आस्था का प्रतीक है। बद्रीनाथ, केदारनाथ, कैलाश मानसरोवर जैसी यात्राएं उत्तराखंड में होती है। जिससे हजारों करोड़ों का निवेश प्रदेश में होता है। सिडकुल से रोजगार लोगों को प्राप्त होते हैं। यह कानून निश्चित रूप से राज्य हित में होगा। राज्य के सैनिक सीमाओं की रक्षा करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

राज्य आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है। चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया के पश्चात ही इस पर निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि वह एक सामान्य कार्यकर्ता की भांति कार्य करते हुए भाजपा की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करते रहेंग।े इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *