अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 12 मार्च। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी। मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शहनवाज सलमानी व भाजपा नेता जमशेद खान ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आशुतोष शर्मा युवा और अनुभवनी नेता हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी जनपद में और मजबूत होगी।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को घर-घर प्रचार करें। इस दौरान जमशेद खान, शहनवाज सलमानी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, लव शर्मा, हाजी मुकर्रम, मेहरबान शेख, नसीम सलमानी, शाहनवाज अब्बासी, नौशाद मंसूरी, उमेर सलमानी, आकिब मंसूरी, फुरकान अंसारी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *