तनवीर
भाजपा में कार्यकर्ता ही चुनते हैं अपना नेता-आशुतोष शर्मा
हरिद्वार, 19 मार्च। भाजपा नेता संजीव चौधरी के टिहरी विस्थापित कालोनी शिवालिक नगर स्थित कार्यालय मे राष्ट्रीय व्यापार मण्डल, युवा वाल्मीकि सभा व भाजपा नेताओ ने नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा का आतिशबाजी, पुष्पवर्षा व ढोल नगाड़ो के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जिला अध्यक्ष बनाकर एक जो सम्मान दिया है। उसके लिए वे पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में हरिद्वार जिले की पांचो सीटों पर पार्टी को जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दिनरात मेहनत करेंगे।
आशुतोष शर्मा ने कहा की सभी कार्यकर्ता पार्टी के लिए पूरी लगन से कार्य करते है पर टिकट और ज़िम्मेदारी सब को नही मिल पाती है। इसका यह मतलब नहीं कि वह योग्य नही हैं। उनका उपयोग पार्टी अन्य महत्वपूर्ण कार्याे मे करती है और भाजपा ही एक मात्र ऐसा दल है। जहां कार्यकर्ता ही अपना नेता चुनते है और सभी मिलकर एक साथ कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज देश और प्रदेश विकास के मार्ग पर बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा सच्चे कार्यकर्ताओ को अवसर देती है।
घर्ष के दौर मे आशुतोष शर्मा ने पार्टी के हर आन्दोलन मे बढ़चढ़ कर भागीदारी की और अनेक जनआन्दोलन मे जेल यात्रा और उत्पीड़न सहा है। आज फिर एक बार कार्यकर्ताओ के मन मे उनके जिला अध्यक्ष बनने से अपने उज्वल भविष्य की आशा और बढ़ी है। कार्यक्रम सयोजक भाजपा नेता संजीव चौधरी ने कहा कि भाजपा एक सामान्य कार्यकर्ता को अवसर देने वाली पार्टी है। आशुतोष शर्मा जमीनी स्तर से जिला अध्यक्ष पद तक का पहुंचे है तो इसके पीछे उनकी लगन और पार्टी के प्रति दशकांे की वफादारी है। भाजपा कार्यकर्ताओ की राय के आधार पर उनको जिला अध्यक्ष बनाया गया, अन्य दलो की तरह उपर से थोपा नहीं गया।
चौधरी ने कहा कि भाजपा केवल राजनीति के लिए नहीं अपितु देश हित के लिए सत्ता में आती है और देश प्रथम के भाव के साथ कार्य करती है। इस दौरान भाजपा नेता पुष्पेन्द्र गुप्ता, नगर निगम पार्षद हरविंदर सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष कैलाश भण्डारी, महिला नेत्री स्नेहलता चौहान, व्यापारी नेता अनिल तेश्वर, युवा नेता सन्नी कुमार, नरेन्द्र चौहान, मानुष तोमर, बसंत प्रजापति, संगीता बंसल, पंकज सवन्नी, अर्पण ग्रोवर, अजय अनेजा, दीपक दत्ता, अमरदीप, अरविन्द चौधरी, विजय धीमान, अंशुल शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला मंत्री मोहित वर्मा, मधु शर्मा, सुमन मिश्रा, पिंकी त्यागी, वन्दना गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता, मनीष चौटाला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।