विडियो:-व्यापारियों ने की चारधाम यात्रा को सुलभ बनाने और रजिस्ट्रेशन की बाध्यता समाप्त करने की मांग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से सुविधाएं और व्यवस्थाएं करे सरकार-सुनील सेठी
हरिद्वार, 21 मार्च। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने नगर विधायक मदन कौशिक के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा प्रेषित कर व्यापारियों और श्रद्धालुओं के हित में चारधाम यात्रा को सूलभ बनाने और रजिस्ट्रेशन की बाध्यता समाप्त करने की मांग की है। ज्ञापन में चार धाम यात्रा बोर्ड का गठन एवं हेली सेवा टिकटों के नाम पर ब्लैक में टिकटों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी की गयी है। विधायक मदन कौशिक ने आश्वासन दिया कि पर्यटन से जुड़े व्यापारियों एवं तीर्थयात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए जल्द मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे।

सुनील सेठी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से सरकार की तरफ से सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बढ़ाना चाहिए। जिसके लिए चार धाम यात्रा बोर्ड का गठन किया जाए। जिससे यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों से यात्रीयों को राहत मिल सके। रजिस्ट्रेशन की बाध्यता को भी समाप्त किया जाए। हेली टिकटों की ब्लैक ओर कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए भी कदम उठाएं जाएं। हेली सेवाएं दे रही कंपनियों के मानक तय किए जाएं।

व्यापारी नेता सतेंद्र झा एवं जिला उपाध्यक्ष प्रीत कमल सारस्वत ने कहा कि पिछले साल रजिस्ट्रेशन व्यवस्था से चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। हरिद्वार का पर्यटन कारोबार भी इससे प्रभावित हुआ था। पर्यटन व्यापारियों के हितों को देखते हुए सरकार को रजिस्ट्रेशन की बाध्यता को समाप्त करना चाहिए। इससे आम श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

महानगर उपाध्यक्ष एसके सैनी एवं सुनील मनोचा ने कहा कि सरकार को यात्रीयों एवं व्यापारियों के हितों को देखते हुए चारधाम यात्रा को सुलभ बनाना चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालो में मुख्य रूप से सचिव सोनू चौधरी, मुकेश अग्रवाल, पंकज माटा, रमन सिंह, अनिल कोरी, रवि बांगा, भूदेव शर्मा, राकेश सिंह सहित कई व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *