देवभूमि भैरव सेना संगठन ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


भाजपा के सच्चे सिपाही हैं आशुतोष शर्मा-चरणजीत पाहवा
हरिद्वार, 22 मार्च। देवभूमि भैरव सेना संगठन के पदाधिकारियों और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। देवभूमि भैरव सेना संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी चरणजीत पाहवा ने कहा कि पिछले कई वर्षो से पार्टी में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे आशुतोष भाजपा के सच्चे सिपाही हैं। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में जिले की सभी सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

इस दौरान मौजूद रहे भाजपा नेता संजीव चौधरी का भी संगठन की और से स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए जिले में संगठन को और मजबूत किया जाएगा। स्वागत करने वालों में चरणजीत पाहवा, जिला अध्यक्ष बक्शी चौहान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिल्पी ग्रोवर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लव चौहान, सपना, उषा कंडारी, जिला महामंत्री अनिल सैनी, शहर अध्यक्ष सौरभ चौहान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष दिवाकर वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकी प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष विशु चौहान, श्यामसुंदर शर्मा, बिजेंद्र पवार, संचित, अनमोल अरोड़ा, निर्मित पाहवा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *