विडियो:-स्पा सेन्टरों में छापेमारी,3 स्पा सेंटर के संचालकों का कटा 30 हजार का चालान

Crime Uncategorized
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड कार्यवाही से सहमे स्पा सेंटर संचालक

स्पा सेंटर संचालक हो जाएं सतर्क, अनियमितता मिली तो होगी कड़ी कार्यवाही

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन पर कोतवाली रुड़की पुलिस तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने रुड़की हरिद्वार रोड पर स्थित तीन स्पा सेंटरों पर छापेमारी की।

इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर 03 स्पा सेंटर मालिकों का पुलिस एक्ट के अंतर्गत दस-दस हजार रुपये का कोर्ट चालान (03चालान, कुल ₹30000/-) किए गए तथा स्पा सेंटर में नियुक्त कर्मचारियों के 81 पुलिस के एक्ट के अंतर्गत नगद 11 चालान कर भविष्य में रजिस्ट्रेशन की शर्तों का पालन करने हेतु कड़ी चेतावनी दी गई।