वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की हरिलोक तिराहे पर अंडरपास बनाने की मांग

Haridwar News
Spread the love

ं
हरिद्वार, 20 अप्रैल। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन हरिलोक तिराहे पर अंडरपास बनाने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि संगठन को ज्ञात हुआ है कि पुलिस प्रशासन हरिलोक तिराहे पर हो रही दुघर्टनाओं और अन्य समस्याओं के चलते तिराहे को बंद करना चाहता चाहता है। तिराहा बंद होने से क्षेत्रीय जनता को 30 मीटर की दूरी पार करने के लिए डेढ़ किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ेगा।

चौधरी चरण सिंह ने कहा कि तिराहे पर हो रही दुघर्टनाओं को देखते हुए संगठन ने काफी समय पहले शासन को सुझाव दिया था कि मंडी अंडरपास से हरिलोक के लिए राष्ट्रीय मार्ग पर पहुंचना आसान नहीं होगा। इसलिए हरिलोक कालोनी के पास हाईवे पर अंडरपास का निर्माण किया जाए। जिसमें दुपहिया, छोटे चौपहिया वाहन कार आदि अंडरपास से एक तरफ से दूसरी तरफ जा सकेंगे। इससे दीनापुर, सुभाषगढ,़ शेरपुर, पदार्था, सुल्तानपुर आदि के हजारों लोग इस अंडरपास से सुविधा पूर्वक और सुरक्षित आवागमन कर सकेंगे।

इस विकल्प से पुलिस प्रशासन को भी राहत मिलेगी। लेकिन प्रशासन ने संगठन के सुझाव पर कोई ध्यान नहीं दिया और समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। विद्यासागर गुप्ता, ताराचंद, बाबूलाल सुमन, हरदयाल अरोड़ा, श्यामसिंह, शिवचरण, शिवकुमार शर्मा, प्रेमकुमार भारद्वाज, सुभाषचंद्र ग्रोवर, रामसागर सिंह आदि वरिष्ठ नागरिकों ने भी अंडरपास बनाए जाने की मांग की।