प्रमोद गिरि
भगवान परशुराम ने धर्म रक्षा के लिए सिखाया शक्ति का उपयोग-पं.आशुतोष तुम्बड़िया
हरिद्वार, 30 अप्रैल। भारतीय ब्राह्मण महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पं.आशुतोष तुम्बडिया के संयोजन में अपर रोड स्थित तुम्बडिया हाउस में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव वैदिक मंत्रोच्चारण व आरती कर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पं.आशुतोष तुम्बडिया ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए अपना समूचा जीवन समर्पित किया। जब पृथ्वी पर अन्याय बढ़ता है तब परशुराम जैसा साहस और पराक्रम ही देश ओर समाज को दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने हमें शक्ति का उपयोग केवल धर्म की रक्षा के लिए करना सिखाया।
इस अवसर पर महेश तुम्बडिया, नवनीत शर्मा, दुर्गादत्त भट्ट, खिलानंद, भास्कर जोशी, सतीश, नवीन गड़कोटी, हर्षवर्धन निश्चल, राकेश शर्मा, राजेश शर्मा, गोपाल दत्त जोशी, अंबादत्त जोशी, गीतम, मुकेश भट्ट, पवन, खिलानंद भट्ट, ललित जोशी, ईश्वर दत्त जोशी, शिवदत्त भट्ट, गोपाल जोशी, मोहित जोशी, सुनील जोशी, थानसिह, नवीन गडकोटी, राजु कुरेई, शैलेंद्र ठाकुर, मुकेश कश्यप, दुर्गादत्त भट्ट, बंटी ठाकुर आदि शामिल रहे।