अवैध रूप से शराब का धंधा कर रहे दो गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 6 मई। जनपद में मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेेचने के धंधे में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से देशी शराब के 45 टैट्रा पैक बरामद हुए हैं। टेम्पो ट्रैवलर स्टैण्ड के पीछे व राही होटल के सामने सड़क किनारे अवैध रूप से शराब बेचते पकड़े गए आरोपियों बिट्टू शर्मा पुत्र श्रीराम शर्मा निवासी मलकपुर थाना बड़ौत जिला बागपत उ.प्र. व सुधीर जैन पुत्र स्व.मास्टर किशनलाल निवासी शिव कुटिया गली ब्रह्मपुरी हरिद्वार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।