अंजना अरोड़ा चुनी गयी माध्यिम शिक्षक संघ म्यू.इंटर कालेज ज्वालापुर शाखा अध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love


अखिलेश मैठाणी मंत्री, अश्विनी शर्मा उपाध्यक्ष, राजू सिंह उपमंत्री एवं कमलेश कोषाध्यक्ष निर्वाचित
हरिद्वार, 19 मई। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद हरिद्वार म्युनिसिपल इंटर कलेज ज्वालापुर शाखा के सर्वसम्मति से संपन्न हुए चुनाव में अंजना अरोड़ा अध्यक्ष एवं अखिलेश मैठाणी मंत्री चुने गए। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद हरिद्वार के तहत सभी हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट कालेज शाखाओं में चुनाव संपन्न कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को म्युनिसिपल इंटर कालेज ज्वालापुर शाखा के चुनाव संपन्न हुए।

चुनाव अधिकारी मनोज कुमार की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में कालेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार कटारिया ने अध्यक्ष पद पर अंजना अरोड़ा, मंत्री पद पर अखिलेश मैठाणी, उपाध्यक्ष पद पर अश्वनी शर्मा उप मंत्री पद पर राजू सिंह एवं कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सैनी सहित सभी उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया। जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने उपरोक्त सभी के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार कटारिया, संघ के जिला अध्यक्ष राजेश सैनी, निवर्तमान शाखा मंत्री दीपक नौटियाल, निवर्तमान शाखा उपाध्यक्ष अलका अग्रवाल, डा.द्विजेन्द्र बल्लभ शर्मा, डा.मुक्ता कौशिक, समय सिंह, पंकज शर्मा, सुमित सारस्वत सहित सभी अध्यापकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बैठक का संचालन दीपक नौटियाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *