दर्शन के लिए आयी महिला का गुम हुआ पर्स मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने ढूंढकर लौटाया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 21 मई। मनसा देवी मंदिर में दर्शन के लिए आयी महिला का गुम हुआ पर्स मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक के सहयोग से वापस मिलने पर महिला और उनके परिजनों ने आभार जताया है। पानीपत से परिवार के साथ आई कुसुम देवी का पर्स मनसा देवी मंदिर में दर्शन करते समय कहीं गिर गया। पर्स में उनके आने-जाने का टिकट और पैसे व अन्य सामान था। मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के मैनेजर महेश दुबे को जब इस घटना का पता चला तो उन्होंने माइक से घोषणा करायी और स्वयं भी पर्स ढूंढने में जुट गए।

काफी देर की खोजबीन के बाद महिला का पर्स मिल गया। कुसुम दवी ने महेश दुबे का दिल से आभार जताया। मंदिर में दर्शन के लिए अन्य श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों ने भी महेश दुबे की पशंसा की। महेश दुबे ने कहा कि देश-दुनिया से श्रद्धालु भक्त मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने आते हैं। हमारा कर्तव्य बनता है कि यात्रियों को सहयोग प्रदान करें।