देशी शराब के साथ पकड़ा 

Crime Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 12 अक्टूबर। नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को देशी शराब के पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक हेमेंद्र गंगवार ने कांस्टेबल दीपक डबराल व बलवंत के साथ भूपतवाला स्थित रानी गली में छापामारी कर अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी ज्ञानी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से देशी शराब के 22 पव्वे बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
फोटो नं.6-गिरफ्तार आरोपी