तनवीर
हरिद्वार, 27 जून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत की अध्यक्षता में युवा मोर्चा द्वारा गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय मे मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। जिसमे युवाओं ने सांसद बन कर आपातकाल के विषय पर अपने अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने युवाओं की प्रशंसा करते हुए आपातकाल के समय कैसे संविधान की हत्या कांग्रेस सरकार द्वारा की गई इस पर जानकारी दी और प्रतिभागियों को सम्मानित किया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनसंघ और आरएसएस के लोगो को याद करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को सर्वोपरि बताया।
इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक और विधायक आदेश चौहान ने आपातकाल के समय कांग्रेस सरकार द्वारा जनसंघ के नेताओं और पत्रकारो पर किए गए उत्पीड़न के बारे में बताया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कैसे देश के जनहितों को दरकिनार करके अपने स्वार्थ के लिए संविधान की हत्या की। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। मॉक पार्लियामेंट में स्पीकर की भूमिका डा.हिमांशु पंडित ने निभाई। प्रतिभागियों में आर्यन प्रधानमंत्री, अनुराधा रक्षा मंत्री, सत्यम ग्रह मंत्री और कुछ प्रतिभागियों ने विपक्ष की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर मेयर किरण जैसल, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अर्चित डाबर, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा दीपांशु विधार्थी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा विक्रम भुल्लर, जिला महामंत्री अभिनव चौहान, दीपांशु शर्मा, कार्यकम संयोजक सौरभ शर्मा, आर्यन उनियाल, मनीष सैनी, प्रगति रावत, तरुण चौहान, कमल सैनी, प्रशांत सैनी, नवजोत वालिया, शुभम मेंडोला, संदीप कुमार, मोहित चौहान, मनोज चौहान, अमन चौहान, वासु पाराशर, कुलदीप सैनी, अश्वनी चौहान, युधिष्ठिर वालिया, प्रमोद कुमार, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।


