तनवीर
हरिद्वार, 4 जुलाई। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन केंद्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (आईएसएलआरटीसी) की एग्जीक्यूटिव काउंसिल में सदस्य नामित किए गए देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप अरोड़ा व उनकी पत्नि सोनिया अरोड़ा को एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य प्रो.सुनील कुमार बत्रा ने पटका पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
इस दौरान प्राचार्य प्रो.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि कालेज के पूर्व छात्र संदीप अरोड़ा को मंत्रालय द्वारा एग्जीक्यूटिव काउंसिल में सदस्य मनोनीत करना कालेज के लिए बड़े गर्व का विषय है। संदीप अरोड़ा की पत्नि सोनिया अरोड़ा भी कालेज की पूर्व छात्रा हैं। संदीप अरोड़ा की सामाजिक गतिविधियों में सोनिया अरोड़ा भी अहम भूमिका निभा रही हैं। प्राचार्य प्रो.बत्रा ने कहा कि वह भी इंडियन साइन लैंग्वेज को बढ़ावा देंगे।
इस दौरान उन्होंने संदीप अरोड़ा की उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए साइन लैंग्वेज में एक वीडियो भी जारी किया। संदीप अरोड़ा और सोनिया अरोड़ा ने प्राचार्य प्रो.सुनील कुमार बत्रा और कालेज के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा.संजय माहेश्वरी, डा.मनोज सोही, डा.शिवकुमार, दिव्यांश शर्मा, वैभव बत्रा, डा.विजय शर्मा, डा.सुशील कोठियाल आदि मौजूद रहे।


