थाना पथरी पुलिस ने स्मैक समेत आरोपी को गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 26 जुलाई। थाना पथरी पुलिस ने स्मैक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशा तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। बुधवार की शाम थाना पथरी पुलिस टीम ने सुभाषगढ़ तिराहे पर चेकिंग के दौरान स्कूटी से स्मैक तस्करी करने आए लवनाथ पुत्र साक्षीनाथ निवासी सपेरा बस्ती थाना डोईवाला देहरादून को दबोच लिया।

उसके कब्जे से 18.58 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसएसआई यशवीर सिंह नेगी, एसआई रोहित कुमार, कांस्टेबल अंजीत तोमर, राकेश नेगी शामिल रहे।