सत्येंद्र रोहिल्ला बने भारतीय किसान यूनियन डब्लयू एफ के राष्ट्रीय सचिव

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 31 जुलाई। भारतीय किसान यूनियन (डब्लयू एफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा व उनकी टीम ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा पोक्सो अधिनियम 39 के अनुसार डा.मनु शिवपुरी को सह सदस्य नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं दी और सत्येंद्र रोहिल्ला को राष्ट्रीय सचिव का दायित्व सौपा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा ने कहा कि युवा साथ आएंगे तो संगठन और मजबूत होगा।

सत्येंद्र रोहिल्ला ने कहा कि आज का युवा समझ चुका है कि देश को हरित क्रांति की अति आवश्यकता है तभी खेत और पर्यावरण बच सकता है। उन्होंने कहा कि संगठन की और हरिद्वार में जल्द ही एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा ने कहा कि यूनियन का विस्तार हर क्षेत्र में शहर से गांव तक किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान, प्रियव्रत सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सलाहकार, आदित्य मलिक युवा महानगर अध्यक्ष देहरादून, मधुर मोहन शर्मा ,संजीव बालियान, अर्क शर्मा, दिव्यांश शर्मा, एडवोकेट पुनीत कंसल, नीतीश रेहान, मौजूद रहे.