Haridwar news खतरे के निशान को पार कर 294.30 मीटर पर पहुंची गंगा, 294 मीटर है खतरे का निशान,देखें विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 6 अगस्त। पर्वतीय क्षेत्रों में तीन दिन से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हरिद्वार में भी गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा खतरे के निशान 294 मीटर को पार कर 294.30 मीटर पर बह रही है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण ने बताया कि गंगा का जल स्तर 294.30 मीटर चल रहा है और 3000 क्यूसेक जल भीमगोड़ा बैराज से छोड़ा जा रहा है।

जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश प्रशासन को जल स्तर बढ़ने के संबंध में तुरंत जानकारी दी जा रही है। ज्यादा सिल्ट आने के कारण हरकी पैड़ी जाने वाली ऊपरी गंग नहर को फिलहाल बंद किया गया हैं। एसडीओ ने बताया कि स्थिति पर पूरी निगाह रखी जा रही है। अभी तक किसी भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है।