तनवीर
हरिद्वार, 10 अगस्त। जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी ने कार्यकर्ताओं के साथ धनपुरा गैंग रेप की नाबालिग पीड़िता के परिवार से मिली और मांग की कि सरकार आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाकर निष्पक्षता का परिचय दे।
हेमा भण्डारी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने जानकारी दी है पीड़िता की रीढ़ की हड्डी टूट गयी है। ऋषिकेश एम्स मं उसका उपचार चल रहा है। हेमा भण्डारी ने कहा कि तीनो आरोपियों की जल्द गिरफ़्तारी नहीं हुई तो पार्टी थाने का घेराव क़र प्रदर्शन करेंगी।
उन्होने कहा कि लड़की का जीवन खराब करने वाले तीनो आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाकर सरकार को निष्पक्षता का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी जनशक्ति हर बेटी के साथ है और बुलंद तरीके से उनकी आवाज उठाएगी। धनपुरा प्रकरण के तीनों आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। पाटी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
हेमा भंडारी ने बताया कि एसपी देहात ने आश्वासन दिया है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो गईं है। शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ़्तार क़र जेल भेज दिया जायेगा
पीड़िता के परिजनों से मिलने वालों में उर्मिला रावत, खालिद हसन, मोहम्मद सावेद, फैजान, वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद खालिद, तौसीफ अली सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।


