B.H.E.Lबीएचईएल ने जीता स्कोप एमिनेंस पुरस्कार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 29 अगस्त। बीएचईएल ने वर्ष 2022-23 के लिए ‘अनुसंधान व विकास, प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार’ श्रेणी में प्रतिष्ठित स्कोप एमिनेंस पुरस्कार जीता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यह पुरस्कार बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के.सदाशिव मूर्ति और निदेशक (इंजीनियरिंग, अनुसंधान एवं विकास), एस.एम.रामनाथन को प्रदान किया। इस दौरान वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद रहे।

यह पुरस्कार सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में उत्कृष्टता, नवाचार और नेतृत्व को मान्यता प्रदान करते हैं। बीएचईएल के निदेशक मंडल से कृष्ण कुमार ठाकुर, निदेशक (मानव संसाधन); तजिंदर गुप्ता, निदेशक (पावर); सुश्री बानी वर्मा निदेशक (औद्योगिक प्रणाली एवं उत्पाद) भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।