एडवोकेट हिमांशु सरीन ने की वीआईपी फ्लीट गुजरने के दौरान अधिवक्ताओं को ना रोकने की मांग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 सितम्बर। जिला एवं सत्र न्यायालय हरिद्वार के अधिवक्ता हिमांशु सरीन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर वीआईपी फ्लीट गुजरने के दौरान अधिवक्ताओं को न्यायालय जाने से न रोकने की मांग की है। एडवोकेट हिमांशु सरीन ने बताया कि न्यायालय समय के दौरान अधिवक्ता को मुकदमों की पैरवी करने के लिए समय से न्यायालय पहुचना पड़ता है। लेकिन वीआईपी फ्लीट गुजरने के दौरान प्रशासन यातायात व्यवस्था रोक देता है।

जिससे समय पर अधिवक्ता के न्यायालय न पहुंचने पर न्यायिक कार्य प्रभावित होता है। इसके समाधान की मांग को लेकर अधिवक्ता हिमांशु सरीन, हेमंत सैन व हिमांशु वर्मा ने उपजिलाधिकारी हरिद्वार सहित मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल, केंद्रीय कानून मंत्री भारत सरकार सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन भेजा है।