तनवीर
हरिद्वार, 8 सितम्बर। ऑपरेशन रिकवरी के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने गुम हुए 46 फोन बरामद किए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने फोन उनके मालिकों को सौंप दिए। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने कोतवाली में फोन मालिकों को उनके फोन सौंपे। फोन वापस मिलने पर फोन वापस मिलने की आस खो चुके लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
एसएसपी के निर्देश पर गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए ऑपरेशन रिकवरी चलाया जा रहा है। जिसके तहत नगर कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र में गुम हुए 46 मोबाइल फोन सीआईईआर पोर्टल के माध्यम से ढूंढ निकाले। उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, कश्मीर, आन्ध्र प्रदेश व अन्य राज्यों से बरामद किए गए मोबाइल फोन की कीमत 9,12,000 रूपए है।




