कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने किया नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी का स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 सितम्बर। भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी का ग्राम गाड़ोवाली में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान आशु चौधरी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है भाजपा देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। भाजपा कार्यकर्ता एवं विचारधारा आधारित पार्टी है और सामूहिक निर्णय आधार पर चलती है। देश की एकता अखंडता व सुरक्षा के लिए समर्पित भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वाेपरि है।

सेवा, सुशासन और विकास के मंत्र पर काम कर रही है भाजपा नेतृत्व का मानना है कि हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं सेवा के लिए आए हैं। आशु चौधरी ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हम सभी को मिलकर करना होगा। ताकि डबल इंजन की सरकार के द्वारा जनहित में किया जा रहे कार्य को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में लोकप्रिय नेता मिले हैं। जिनका अनुसरण करते हुए हमें आगे बढ़ना होगा।

पाप इस अवसर पर ग्राम प्रधान नफीस अंसारी, डा.विक्रम सिंह, ग्राम प्रधान हरेंद्र चौधरी, इरफान अंसारी, खलील अहमद, सतवीर सिंह, विपुल चौधरी, उस्मान अंसारी, दिपेन्द्र चौधरी, पुनीत कुमार, संदीप शर्मा, वरुण चौहान, विशू चौधरी, मास्टर ज़फ़र, इदरीस, नईम अंसारी, अभिमन्यु चौधरी, इनायत अन्सारी, सुनील कुमार, राजन, तोसीफ अंसारी, सावन सिंह, सुदेश सैनी, अजीत शर्मा, नवीन चौहान, वलीन अंसारी, सुप्रीत चौधरी, राजेशचौहान, गुलशन, अस्मित चौधरी, मोहित कुमार, सतीश कुमार, विशेष कुमार, विभोर कश्यप, चेतन चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *