संत मंडल आश्रम में 22 फरवरी को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 19 फरवरी। हरिद्वार के पूर्व विधायक ब्रह्मलीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश मुनि के 15वें निर्वाण दिवस पर 22 फरवरी को भीमगोड़ा स्थित संत मंडल आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। संत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी राममुनि महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्मलीन स्वामी जगदीश मुनि की स्मृति में प्रमोद शर्मा, महेश धीमान, सत्यवान सिंह, ओपी सिंह, विनोद शर्मा के संयोजन व मेदांता हॉस्पिटल, श्री जगदीश सेवा संघ एवं संत मंडल आश्रम धर्मार्थ समिति के सहयोग से सवेरे साढ़े दस बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित किए जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे। स्वामी राम मुनि ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *