प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल समेत दबोचा

Crime
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 19 फरवरी। कोतवाली लक्सर पुलिस ने नशीले कैप्सूल समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 110 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए हैं। एसएसपी के निर्देश पर नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी निर्देशों के अनुपालन में लकसर कोतवाली पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए फिरोज पुत्र मुस्ताक निवासी सुल्तानपुर को प्रतिबंधित एसिटामिनोफेन ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड एवं हाइड्रोक्लोराइड डायक्लोमाइन कैप्सूल समेत दबोच लिया। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई नरेन्द्र सिंह, अपर उपनिरीक्षक रंजीत नौटियाल, कांस्टेबल रविन्द्र चौहान व सन्दीप रावत शामिल रहे।