सरस्वती विद्या मंदिर में किया विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 1 फ़रवरी। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों संत स्वामी डा. दयामूर्त्यानंद, विभाग संपर्क प्रमुख रोहिताश, नीति गुप्ता, सुदीप, योगेन्द्र, प्रवीण, अजय शर्मा, जगदीप तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अंथवाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं गुरु रविदास को नमन कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी।

रानीपुर बस्ती के बच्चों ने रासलीला, हनुमान चालीसा पाठ, नाथ शंभु भोले नृत्य तथा भारत माता की आरती जैसे मनमोहक प्रस्तुतियां दी। मुख्य वक्ता संत स्वामी डा.दयामूर्त्यानंद ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को प्रस्तुत करते हुए वेदों की महत्ता पर प्रकाश डाला और सभी को विवेकानंद स्वदेश मंत्र अपनाने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि नीति गुप्ता ने अपने उद्बोधन में जीवन में पांच महत्वपूर्ण परिवर्तन लाने पर बल दिया।

विशिष्ट अतिथि विभाग संपर्क प्रमुख रोहिताश ने कहा कि हिंदू समाज आज चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन हमारी सनातन संस्कृति और संगठित प्रयासों से हम इससे पार पा सकते हैं। उन्होंने संघ की शाखाओं की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि नियमित शाखा में जाकर युवा और बालक राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और स्वदेशी भावना को मजबूत करें। शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य कमल रावत ने सभी अतिथियों, कलाकारों तथा उपस्थित जनसमूह के प्रति हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिव बस्ती संयोजक बृजेश शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *