संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करें— गोकुल सिंह रावत
हरिद्वार, 10 सितम्बर। उत्तराखंड क्रांति दल हरिद्वार महानगर इकाई की ऋषिकुल स्थित जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की गयी। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के संबंध चर्चा की गयी। व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा की अध्यक्षता व महानगर अध्यक्ष अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत के संचालन में आयोजित बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए पूर्व पार्षद विजय कुमार को हरिद्वार शहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नियुक्त किया गया। विजय कुमार का स्वागत करते हुए महानगर गोकुल सिंह रावत ने कहा कि विजय कुमार की नियुक्ति से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने में मदद मिलेगी।
सुमित अरोड़ा ने कहा कि नये सदस्य बनाने को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। जल्द ही पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। सुमित अरोड़ा ने सरकार व प्रशासन से कॉरिडोर को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार के पास हरिद्वार का विकास करने की कोई योजना है, तो उसे सार्वजनिक कर व्यापारियों व स्थनीय निवासियों से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा की जल्द ही संभावित प्रभावित क्षेत्र के व्यापारीयों से संवाद कर भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी। कार्यकारी जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह बिष्ट ने कहा कि ज्वैलरी शौरूम में हुई डकैती के आरोपियों का कोई आता पता नहीं है। मित्र पुलिस विफल होती दिख रही है। जिससे हरिद्वार वासियों में भय का माहौल है।
नव नियुक्त विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द ही बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष बृजवीर चौधरी, रविंद्र वशिष्ठ, सुमित अरोड़ा, सरिता पुरोहित, जसवंत सिंह बिष्ट, प्रदीप उपाध्यय, राकेश चौहान, तरुण जोशी, मधुर अरोड़ा, सुरेंद्र सिंह रावत, वीरेंद्र नौटियाल, सुरेंद्र कुमार, देव माहेश्वरी, चंद्रशेखर गोस्वामी, पूर्व पार्षद विजय कुमार, नितिन शर्मा, मुनेश कुमार, मंजू देवी, निशा देवी, तरुण कुमार आदि मौजूद रहे।


