विडियो :-दीपावली का पर्व खास, अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के लिए किया संघर्ष सफल :-मुख्यमंत्री

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दीपावली की प्रदेशवासियो को शुभकामनाए देते हुए कहा कि यह पर्व मर्यादा सत्य कर्मयोम सद्भावना का भी संदेश देता है। इस वर्ष की दीपावली इसलिए भी खास है क्योंकि सैकड़ों वर्षो से अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के लिए किया जा रहा संघर्ष सफल हुआ है। सबसे बड़ी बात यह है कि देश और समाज के सभी वर्गों द्वारा उत्साह के साथ का स्वागत किया गया।

दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है दीपावली माँ लक्ष्मी भगवान गणेश और अन्नपूर्णा आराधना सामाजिक समरसत्ता का पर्व है।दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करें। ऐसी मैं कामना करता हूं।प्रधानमंत्री के वोकल फाॅर लोकल के मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए । हम इस दीपावली अपने स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें ।

वर्तमान में कोविड-19 के दृष्टिगत घर से निकलने पर माॅस्क का सही प्रयोग करें। 2 गज की सामाजिक दूरी बनाते हुए अधिक भीड़भाड़ से जितना हो सके बचे और नियमित रूप से अपने हाथों को धोएं तथा सेनेटाइजर करे। ध्यान रहे कोरोना अभी गया नहीं है इसलिए हमें पहले से ही और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोविड और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पटाखो के कम से कम उपयोग पर भी ध्यान दें। इस वर्ष इको फ्रेंडली तौर पर दीपावली का त्यौहार मनाने से हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी अपना योगदान दे ।उन्होंने यह भी कहा कि”जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नही”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *