प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी दबोचा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 1 जून। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक को कोतवाली सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 31 मई को रोशनाबाद निवासी बिंदरपाल ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्प्णी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी थी। एसआई देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में जांच पड़ताल कर रही पुलिस टीम ने आरोपी अतीक अहमद को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply