हरिद्वार, 20 अक्टूबर। एलईडी टीवी चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना कनखल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया टीवी बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी कई बार चोरी के मामले में जेल जा चुका है। सोमवार को रघुबीर पुत्र नन्दलाल निवासी अहमदाबाद थाना हाफिजगंज जिला बरेली उ.प्र. हाल निवासी सराय ज्वालापुर ने थाना पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीठ पुलिया जगजीतपुर के पास ग्राहक को डिलीवर करने के लिए छोटा हाथी मे ले जाया जा रहा एलईडी टीवी चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।
मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर पीठ बाजार जगजीतपुर निवासी अजय बिटौलिया पुत्र हुकमचन्द को गिरफ्तार कर चोरी किया गया टीवी बरामद कर लिया। पुलिस टीम में एडिशनल एसआई ललित मोहन अधिकारी, हेडकांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल प्रलव चौहान व रणवीर सिंह शामिल रहे।




