सट्टे की खाईबाड़ी करते दबोचा

Crime
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 12 सितम्बर। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक सट्टेबाज को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया है। ज्वालापुर के मौहल्ला कढ़च्छ से गिरफ्तार किए गए आरोपी सकीम खान पुत्र सलीम खान निवासी अहबाब नगर के कब्जे से पुलिस ने सट्टा सामग्री व 2180 रूपए की नकदी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।