अमरीश
समाज को दिशा देती है श्रीराम कथा-किरण सिंह
हरिद्वार, 23 मार्च। शुक्रवार से सुभाषनगर में आयोजित की जा रही श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व श्रद्धालु भक्तों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति की किरण सिंह ने बताया कि लोक कल्याण की कामना के साथ सुभाषनगर वासियों द्वारा संयुक्त रूप से कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास रामलोचन पाराशर श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र से अवगत कराएंगे। किरण सिंह ने बताया कि कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से किया जाएगा।
कथा के शुभारंभ पर विधायक मदन कौशिक, शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, कांग्रेस नेता डा.संजय पालीवाल, महेश प्रताप राणा, मुरली मनोहर, समाजसेवी डा.विशाल गर्ग, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल होंगे।
किरण सिंह ने बताया कि आयोजन समिति में जगदीश रावत, हेमराज सैनी, सुशील सैनी, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, सचिन शर्मा, डा.हरविन्दर सिंह, पवन परिहार, जगदीश जोशी, प्रदीप सैनी, रमेश कुमार, सुन्दरलाल सैनी, जसवीर सैनी, संजीव वर्मा, कृष्णा शर्मा, रीना यादव आदि शामिल हैं। किरण सिंह ने सभी से कथा में सम्मिलित होने की अपील करते हुए कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की कथा का श्रवण और मनन समाज को नई दिशा देता है।