अजय मुखिया बने कांग्रेस जिला महासचिव

Haridwar News
Spread the love


राहुल गांधी के संघर्ष को आगे बढ़ाएं कार्यकर्ता-बालेश्वर सिंह
हरिद्वार, 21 जुलाई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने अजय कुमार मुखिया को महासचिव मनोनीत किया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी के कार्यालय पर अजय कुमार मुखिया का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी अजय कुमार मुखिया को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव नजदीक हैं। पार्टी की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराएं।

बालेश्वर सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी युवाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कार्यकर्ता एकजुट होकर राहुल गांधी के संघर्ष को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे नौजवानो को लाठी डंडे से दबाने का प्रयास किया जा रहा है। छात्रों की मांगों को सरकार को मानना चाहिए। देश के भविष्य से खिलवाड़ करना न्याय संगत नहीं है। संजय सैनी ने कहा कि पढ़ा लिखा नौजवान अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहता है।

सरकार को नौजवानों पर लाठचार्ज करने के बजाए उनकी जायज मांगों पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नौजवानों पर लाठी चार्ज का जवाब देश की जनता चुनावों में देगी। नवनियुक्त जिला महासचिव अजय कुमार मुखिया ने पार्टी नेतृत्व का आभार आभार जताया और कहा कि जन समस्याओं के निराकरण में सहयोग प्रदान करने के साथ सरकार की जनविरोधी नीतियों को खुलकर विरोध करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में योगदान करेंगे। स्वागत करने वालों में झंडा सिंह, अक्षय सैनी, विशाल शर्मा, गुलशन शर्मा, सोनू, सुबोध, शीशपाल जान मोहम्मद आदि शामिल रहे।

Leave a Reply