अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया मंशेश्वर महादेव का जलाभिषेक

Dharm
Spread the love

राकेश वालिया


सच्चे मन से की गयी शिव आराधना कभी निष्फल नहीं जाती-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 23 जुलाई। महाशिवरात्रि पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने चरण पादुका मंदिर स्थित मंशेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और सभी के लिए मंगल कामना की। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से राज्य में सुख समृद्धि बढ़ेगी और सभी का जीवन मंगलमय होगा। उन्होंने कहा कि सभी शिवभक्त पूरे सावन पूर्ण समर्पित भाव से भगवान शिव की आराधना करें। सच्चे मन से की गयी शिव आराधना कभी निष्फल नहीं जाती। महादेव शिव अपने भक्तों को आराधना का प्रतिफल अवश्य प्रदान करते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिला अधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को बधाई दी और कहा कि कांवड़ मेला संपन्न कराना हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने जिस प्रकार करोड़ों शिवभक्तों की भीड़ को नियंत्रित किया और विशाल कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराया है। उसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी साधुवाद के पात्र हैं।

इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महंत राज गिरी, एसएमएजेएन कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर सुनील कुमार बत्रा, समाजसेवी भोला शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *