मीट की दुकानों को बाहर करने के साथ शहर में शराब की बिक्री पर भी रोक लगे-रवि बहादुर

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 6 अप्रैल। नगर निगम क्षेत्र से कच्चे मीट की दुकानों को शहर से बाहर करने के मुद्दे पर ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा है कि हरिद्वार की जनता ने मेयर किरण जैसल को विकास एवं जनहित की सुविधाओं को ध्यान में रखकर नगर निगम की सत्ता सौंपी थी। रवि बहादुर कहा कि मीट के कारोबार से हजारों लोग जुड़े हुए हैं। होटल, ढाबों एवं दुकानों पर पका मीट बेचने की मनाही नहीं की जा रही है, तो कच्चे मीट की दुकानों को शहर से बाहर करना तर्क संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि शहर में जगह-जगह अवैध रूप से शराब बिक रही है। युवाओं का जीवन नशे से बर्बाद हो रहा है।

शराब की बिक्री पर भी शहरी क्षेत्र में पूर्ण रूप से प्रतिबंध किया जाना चाहिए। शराब के कारण भी लोगों की भावनाएं आहत होती हैं। लोगों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। धर्मनगरी हरिद्वार में कुंभ जैसे आयोजन होते हैं। लेकिन कई क्षेत्रों में शराब आसानी से उपलब्ध हो जाती है। नगर निगम के बायोलॉज को लेकर दोहरी नीति नहीं होनी चाहिए। इसलिए शराब की बिक्री पर भी रोक लगाई जाए। जिससे लोगों की भावनाएं आहत ना हों। उन्होंने कहा कि भेदभाव एवं राजनीतिक द्वेष के कारण इस तरह की योजनाओं को हवा दी जा रही है। रवि बहादुर ने कहा कि राजनीति जनता की सेवा के लिए होनी चाहिए। ऐसे मुद्दों पर राजनीतिक रोटियां सेकनी बंद होनी चाहिए। संविधान एवं कानून का पालन सभी को करना चाहिए। जनता को राहत देनी है तो रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं और सड़कों को गंदगी मुक्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *