तनवीर
हरिद्वार, 28 दिसम्बर। अन्जुमन फरोग ए अजा ज्वालापुर द्वारा इमाम बाड़ा अहबाब नगर ज्वालापुर में मौहम्मद साहब की बेटी जनाब ए फातिमा जहरा की शहादत (पुण्य तिथि) पर ब्लड बैंक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था के अध्यक्ष हैदर नकवी ने बताया कि हरिद्वार ब्लड वालंटियर टीम और ईएमए देहरादून के सहयोग से संस्था द्वारा लगाए गए कैम्प में शहरवासियों ने जरूरतमंदों की मदद के लिए उत्साहपर्वूक रक्तदान किया।
उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। आपके द्वारा दिए गए रक्त से किसी का जीवन बचाने में मदद मिलती है। इसलिए सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। संस्था के सचिव फिरोज जैदी व कोषाध्यक्ष एहतेशाम जैदी ने बताया कि रक्तदान शिविर में 83 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। उन्होंने कहा कि अंजुमन फरोग ए अजा द्वारा निंरतर सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। संस्था की और से ब्लड वालंटियर टीम ओर सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।
रक्तदान करने वालो में हैदर नकवी, फिरोज जैदी,एहतेशाम, बाबर रजा, अब्दुल रहमान,आमिर, कमाल, तालिब, मोहम्मद उस्मान, शोएब नकवी, जाहिद अली, मोहम्मद मुरसलीन, मोहम्मद मेहदी , अजय कुमार, नवरीन जहरा, आफताब हुसैन, शौकत अली , मोहम्मद मुज्तबा, बाबू खान, राशिद, समीर अहमद, सलीम खान, जमशेद अब्बासी, तस्लीम बनो, कासिब असलम, मुनीर अली, मोइन खान ,मोनिस अली, शहनवाज, राजा अली, अली फातिमा , मोहम्मद सागर, बिलाल रजा , हसनैन हैदर, समीर अहमद, बिन्ते मोहम्मद, ताकिर हुसैन , रवि कुमार, नजीब खान, शोएब अंसारी, कलाम खान, नरेश कुमार, फैसल अली, अली हसन, नरजिस फातिमा, इक्तेदार नकवी, रविश, सुहैल, आशु जैदी, मुमताज फातिमा, वकार, मोहसिन अली, शेराज खान, परवीन, अजमत जहरा, उमैर राव, शब्बन अली , मोहताशम अब्बास,शोएब अली, अमान, दिलशाद नकवी, मोहसिन अंसारी, अली रजा , नसरुद्दीन, शहराज अंसारी, रिजवान अहमद, राव सलीम, राव अली हसन, मोहम्मद मोहसिन, हादी हसन, परवीन बानो, हुसैन अहमद, अली रजा, समीर अली , आदिल , इकबाल रजा, अमान खान, समर खान, खाशिफ खान, नवाज, अली फहीम खान आदि शामिल रहे।
फोटो नं.8-रक्तदान शिविर के दौरान


