तनवीर
हरिद्वार, 15 मई। थाना सिडकुल पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपित के कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है। आरोपी ने पूर्व में डेंसो चौक स्थित एचडीएफसी बैंक का एटीएम तोड़ने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार रात्रि एडिशनल एसआई अनिल कुमार चेतक पुलिसकर्मियों के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरा पाल मार्केट जाने वाले तिराहे पर पुलिस टीम ने शुभम पुत्र राकेश निवासी ग्राम कुसावली तहसील सरधना जिला मेरठ उत्तर प्रदेश हाल निवासी मीनाक्षीपुरम सिडकुल को तमंचे समेत दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके द्वारा डेंसों चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को तोड़कर कर चोरी का प्रयास भी किया गया था। पुलिस टीम में एडिशनल एसआई अनिल कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार, नरेंद्र चौहान व तनवीर शामिल रहे।


