बाजारों व घाटों पर अव्यवस्थाओं के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Politics
Spread the love

कमल खडका


हरिद्वार, 28 सितंबर। प्रदेश व्यापार मण्डल की महानगर इकाई के अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट के नेतृत्व में व्यापारियों ने घाटों पर ठेली, फड़ आदि लगने व रिक्शा के आवागमन से व्यापारियों व श्रद्धालओं को हो रही परेशानियों के विरोध में पुलिस प्रशासन व नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने कहा कि पुलिस, प्रशासन व नगर निगम की अनदेखी के चलते बाजारों एवं घाटों पर लगने वाली ठेली, फड तथा अनावश्यक रूप से रिक्शाओ के आवागमन से व्यापारियों एंव यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस, प्रशासन व नगर निगम तुरंत कदम उठाते हुए परेशानियों का समाधान कराए। व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री सुमित अरोड़ा ने कहा कि बाजार व घाटों पर व्यापारियों व श्रद्धालुओं को गभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अनियमितताओं की वजह से बाजार अस्त व्यस्त सा प्रतीत होता हैं एंव यात्रियों में आपसी टकराव का माहौल भी उत्पन्न होता हैं।

महानगर व्यापार मंडल के महामंत्री दीपक गौनियाल एंव हरीश शर्मा ने कहा कि पुलिस, प्रसाशन व नगर निगम प्रशासन घाटों व बाजारों में फैली अव्यवस्थाओं को दूर करे। यदि जल्द से जल्द अव्यवस्थाओं को दूर नहीं किया गया तो व्यापारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में मयंक मूर्ति भट्ट, आदेश मारवाड़ी, दीपचंद, महानगर युवा अध्यक्ष संजय पाल, अनुज गुप्ता, रिक्की अरोड़ा, विमल सकसेना, राजू वधावन, प्रवीण शर्मा, मनीष जैन, संजय त्रिपाठी, सोनल गर्ग, विक्की अरोड़ा, रामकिशोर अग्रवाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *