कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं का प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान ने किया स्वागत

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 6 फरवरी। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस मंे शामिल हो गए। कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान ने आशु जिंदल, शिवम खेवड़िया, विनीत खेवड़िया व सुशील जिंदल के नेतृत्व में कांग्रेस में आए सभी कायकर्ताओं को पटका पहनाकर स्वागत किया।

विधानसभा क्षेत्र के लेबर कॉलोनी भेल, श्रीराम एनक्लेव, वैष्णवी एनक्लेव एवं जगजीतपुर आदि में जनसंपर्क के दौरान राजबीर सिंह चौहान ने कांग्रेस के चार धाम चार काम के लक्ष्य से लोगों को अवगत कराते हुए वोट देने की अपील की। इस दौरान राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि महंगाई तेजी से बढ़ रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। क्षेत्र में विकास की स्थिति बद से बदतर हो गयी है।

भाजपा विधायक विकास करने और युवाओं को रोजगार दिलाने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने बदलाव के लिए कांग्रेस का साथ देने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर महंगाई पर अंकुश लगाय जाएगा। युवाओं को रोजगार देने के लिए रिक्त पदों को भरा जाए