अखंड ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी करेंगे भगवान परशुराम की 108 फुट ऊंची मूर्ति लगाने की मांग :-विशाल गोस्वामी

Haridwar News
Spread the love


तनवीी

उत्तराखंड सरकार से अखंड ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी करेंगे भगवान परशुराम की 108 फुट ऊंची मूर्ति लगाने की मांग :-विशाल गोस्वामी जिलाध्यक्ष (अखंड ब्राह्मण सभा)

हरिद्वार:-ब्राह्मणों के कुल देवता भगवान परशुराम जी महान तपस्वी और योद्धा के रुप मे पहचाने जाते हैं। वे सप्त चिरंजीवियों में से एक हैं। उनका जिक्र रामायण में भी आता है और महाभारत में भी। वे शस्त्र के साथ ही शास्त्र के भी विशेषज्ञ हैं। परशुराम धनुर्विद्या के ज्ञाता हैं लेकिन फरसा उनका प्रिय शस्त्र है इसके बावजूद भगवान परशुराम की मूर्ति कंही देखने नही मिलेगी।लेकिन अब भगवान परशुराम की 108 फुट ऊंची मूर्ति की स्थापना के लिए हरिद्वार के ब्राह्मणों का जमावड़ा लगने वाला है।
विश्व भर में पहली भगवान परशुराम की 108 फुट ऊंचे मूर्ति की मांग ब्राह्मणों ने की है।
अखंड ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी ने कहा कि समाज को अपनों के साथ खड़ा रहने की जरूरत है। आज समाज बिखरा हुआ है, इसलिए हमारे अस्तित्व पर संकट है। भगवान परशुराम जी की मूर्ति ब्राह्मण समाज को एक दिशा देने वाला होगा। आने वाले महाकुंभ 2021 में भगवान परशुराम जी की मूर्ति भव्य आकर्षण का केंद्र बनेगी।
अखंड ब्राह्मण सभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य झा ने कहा कि समाज के लिए काम करने की जरूरत है।भगवान परशुराम के एक हाथ में शास्त्र और फरसा वाला रूप भव्य है। हमें अनुसरण करना चाहिए। बिना इस रूप के नहीं चलेगा। इससे हमारे ताकत और सत्ता में वृद्धि हो।
आज ब्राह्मण को नहीं, संपूर्ण राष्ट्र और मानवता को संकट है। देश में सर्वत्र ब्राह्मणों को निशाना बनाया जा रहा है। आजादी के इतने वर्ष के बाद भी देश में ब्राह्मण विरुद्ध लगातार साजिशें और आरोप प्रत्यारोप हो रहा है। शेष समाज और सरकार की चुप्पी बहुत ही खतरनाक खेल की ओर संकेत कर रही हैं।इससे हमें सावधान रहने की जरूरत है। इसीलिए हमें सबसे पहले अपनों की बुराई बंद करनी चाहिए। हम एक ऐसी कोशिश कर रहे हैं कि शहर में समाज के लोगों की मदद करने के लिए एक टीम बनाएंगे जो सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।समाज में सभी को अपने लोगों की दुख दूर करने में आगे आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *