ट्रक की चपेट में आकर बाईक सवार की मौत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

ट्रक की चपेट में आकर बाईक सवार की मौत
हरिद्वार, 4 नवम्बर। हरिलोक तिराहे पर हुई सड़क दुघर्टना में ट्रक की चपेट में आकर बाईक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान हनीफ पुत्र सलीम निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर के रूप में हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाईक सवार हनीफ ज्वालापुर से अपने घर ग्राम सराय जा रहा था। हरिलोक तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया और कुचलते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौत हो गयी।